*16वीं मंजिल से कूदकर इंजीनियर ने दी जान, बीमारी की वजह से तनाव में चल रहे थे जॉन स्टेनली* *11वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी थी जान*

( समाचार संपादक इंद्र सिंह )                             एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिवार के लोगों के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद आमने आया कि जॉन स्टेनली बीमारी की वजह से तनाव में चल रहे थे।          गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसायटी की 16वीं मंजिल से कूदकर एक नामी कंपनी के इंजीनियर जॉन स्टेनली जैकब ने जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस के मुताबिक इंजीनियर लंबे समय से मधुमेह, बीपी समेत कई बीमारी से ग्रसित थे और मानसिक परेशान चल रहे थे।अपने आसपास के लोगों से भी वह लंबे समय से बातचीत नहीं कर रहे थे। वह नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर थे। मूलरूप से वह निवाड़ी रोड सूर्य एंक्लेव के रहने वाले थे। सोसायटी की 16वीं मंजिल पर वह करीब तीन साल से अपनी पत्नी व मां के साथ रहते थे। उनका कोई बच्चा नहीं है। मां व पत्नी ने कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है।                                                                                 11वीं मंजिल से कूदकर युवक ने जान दी               
मसूरी स्थित वेवसिटी थाना क्षेत्र की एनएच-9 स्थित देव हाइट्स सोसायटी में रविवार को 20 वर्षीय जावेद ने 11वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। युवक की बहन का रविवार को निकाह भी था। घटना के बाद फार्म हाउस में आयोजित होने वाले निकाह को स्थगित कर दिया गया। शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद ससुराल पक्ष के कुछ लोग आकर निकाह की औपचारिकता पूरी कर चले गए। 

जावेद के पिता मुन्नवर रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत हैं। वह पहले जाफर कॉलोनी में रहते थे। फिलहाल देव हाइट्स सोसायटी में रहते हैं। बताया जा रहा है कि जावेद का कई दिनों से परिवार से कहासुनी चल रही थी। वहीं, परिवार ने इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या

*मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*