गाजियाबाद भाजपा से मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा हजेला ने घर घर जाकर नागरिकों को जागरूक करने का किया प्रयास *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कवि नगर मंडल वर्षा हजेला बहुत समय से अपने राजनीतिक दायित्व को पूरा करने के साथ ही सामाजिक कार्य अपने वार्ड 56 में बहुत ही मेहनत से करती रही है सिंसियर सिटीजन ग्रुप में रहते हुए अनेकों मुद्दों पर कार्य करती रही है पंपलेट छपवा कर जनसंपर्क द्वारा घर घर जाकर हर नागरिक को जागरूक करने का प्रयास किया इसी के साथ देश की सबसे बड़ी समस्या #जल बर्बादी #को रोकने के लिए दैनिक जागरण के साथ मिलकर #आधा गिलास पानी #जैसी मुहिम का हिस्सा रही # जितनी प्यास उतना पानी चाहे आप चाहे मेहमान# हर नागरिक यह करने लगे तो बूंद बूंद से सागर भरा जा सकता है आइये इस एक हवन में अपने हिस्से की एक आहुती आप सब भी करें
Posts
Showing posts from November, 2022
- Get link
- X
- Other Apps
प्रसिद्ध जैन संत विज्ञान सागर महाराज का 2 दिसम्बर को होगा बागपत में मंगल प्रवेश बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन संतो में शुमार ऐल्लक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज का 2 दिसम्बर को बागपत शहर में मंगल प्रवेश होगा। महाराज श्री वर्तमान में बागपत जनपद के छपरौली नगर में विराजमान है। 30 नवम्बर को वह छपरौली से लगभग 1 बजे विहार करेंगें और आर्दश नंगला गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। 1 दिसम्बर को नंगला से विहार करके सुबह 9 बजे बड़ौत में अमर इंड़स्ट्रीज वाले सचिन जैन के घर पर पहुॅंचेंगें। 1 दिसम्बर को ही बड़ौत से विहार कर खेड़की गांव में रात्रि विश्राम करेंगें। 2 दिसम्बर को सुबह 9 बजे बागपत शहर में महाराजश्री का मंगल प्रवेश होगा, जहां राजा जैन के निवास पर उनकी आहार चर्या होगी। महाराजश्री के आगमन की सूचना से बागपत शहर में खुशी की लहर है।
- Get link
- X
- Other Apps
प्रसिद्ध जैन तीर्थ पद्मावती धाम खेकड़ा में पंचकल्याणक की तैयारियां शुरू - सरस्वती माताजी ने पंचकल्याणक महोत्सव के लिए किया कमेटी का गठन बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम खेकड़ा में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी है। प्रसिद्ध जैन संत और श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम खेकड़ा की संचालिका गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी ने बताया कि वर्ष 2023 में धाम में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में सुनील जैन को अध्यक्ष, आदिश जैन को उपाध्यक्ष, प्रवीण जैन को उपाध्यक्ष, नवीन जैन को मुख्य संयोजक, संजीव जैन को कोषाध्यक्ष, लाजपत जैन को सह कोषाध्यक्ष, अंकुश जैन को महामंत्री, प्रवीण जैन को संघपति व कवि जैन को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही अपेक्षा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी पालन करेंगे और पंचकल्याणक महोत्सव को भव्य बनाने और शांतिपूर्ण सम्मन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर सरस्वती माताजी ने पंचकल्याणक ...
- Get link
- X
- Other Apps
1857 के क्रांति के महानायक कोतवाल धनसिंह गुर्जर को पूरे देश ने किया याद - क्रांतिधरा मेरठ में वीर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को श्रद्धाजंलि देने पहुॅंची देशभर की जानी-मानी हस्तियां - सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कोतवाल धनसिंह गुर्जर ने देश की आजादी में निभायी महत्वपूर्ण भूमिका मेरठ, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 1857 की क्रांति के महानायक कोतवाल धनसिंह गुर्जर की जन्म जयंती सम्पूर्ण देश में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। मुख्य कार्यक्रम मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय के प्रांगण में हुआ, जिसमें देशभर से राजनैतिक, शैक्षिक, सामाजिक, धार्मिक आदि क्षेत्रों से जुड़ी सैंकड़ो जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने मुख्य अतिथि और विधायक अमित अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 1857 की क्रांति के महानायक कोतवाल धनसिंह गुर्जर की महानता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर कोतवाल धनसिंह के जीवन पर आधारित देशभक्ति से ओत-प्रोत बहुत सुन्दर-सुन्दर...
- Get link
- X
- Other Apps
बॉलीवुड फिल्मों तक पहुँचना मेरे जीवन का लक्ष्य : रिमसा अल्वी बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत की रहने वाली रिमसा अल्वी एक उभरती हुई एक्टर के रूप में सामने आई है और उन्होंने मालीवुड फिल्मों में आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। उनकी मूवी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। रिमसा अल्वी पढ़ाई के साथ-साथ डांसिंग, मॉडलिंग व एक्टिंग में काफी शौक रखती हैं। उनकी पहली मूवी खानदानी बहू आई थी जो अभी तक वन मिलियन वन लाख पार कर चुकी है। इसके अलावा दो बड़ी मूवी तकदीर व बटवारा भी काफी हिट हुई है और दर्शकों ने इन फिल्मों को भी काफी पसंद किया है। इसके अतिरिक्त उनकी कई छोटी मूवी है, जिसमें वह विभिन्न रोल करती हुई नजर आती है। देहाती आशिकी के चोचले गोगो की गर्लफ्रेंड जैसी उनकी कई कॉमेडी वीडियो है, जो दर्शको को हंसाते हुए लोटपोट कर देती है। उन्होंने वैभव सर और शुभम सर के निर्देशन में डांस सीखा है और अब हाल ही में उनकी मॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संतराम बंजारा के साथ एक नई मूवी आने वाली है, जिसमें उन्होंने बन्नो गाना गया है। जल्द ही फिल्म का टाइटल भी दे दिया जाएगा। मॉलीवुड फिल्मों में कदम रखे हुए उ...
- Get link
- X
- Other Apps
चौधरी छबीलदास पब्लिक स्कूल (जूनियर विंग) का वार्षिकोत्सव *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* वर्तमान समय में हम नन्हें नौनिहालों का आने वाला भविष्य हैं। बच्चे ही अपने राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर पहुँचाएँगे। इसी तथ्य को साकार करते हुए पटेल नगर II, स्थित चौधरी छबीलदास पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में दिनांक 26 -11- 22 को कक्षा प्रथम का वार्षिकोत्सव ' नन्ही प्रतिभाएंँ ' इस वर्ष बहुत धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ' परवरिश ' था। कक्षा प्रथम के शत-प्रतिशत बच्चों ने उल्लास व जोश के साथ भाग लिया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री के.के. अग्रवाल जी तथा गणमान्य अतिथियों ने विद्यालय के संस्थापक चौधरी छबीलदास जी व श्रीमती सुशीला देवी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा अन्य सदस्यों व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणमान्य अतिथियों के सत्कार के बाद कक्षा प्रथम की इंचार्ज श्रीमती स्वाति वोहरा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सर्वप्रथम 'गणेश वंदना' की सुंदर प्रस्त...
- Get link
- X
- Other Apps
गाजियाबाद भाजपा से मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा हजेला बहुत ही मेहनत और लगन के साथ कर रही हैं अपना कार्य *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* गाजियाबाद भाजपा में कई वर्षों से कार्यरत महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वर्षा हजेला कर रही हैं बड़ी मेहनत और लगन के साथ अपना कार्य बीजेपी में बखूबी निभा रही हैं अपनी जिम्मेदारी और कई महिलाओं को संगठन मे जोडने का कार्य बहुत ही बखूबी से किया और बहुत ही लगन और मेहनत से अपने कार्य को कर रहे हैं यह मेहनत और लगन देखकर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने और सभी पदाधिकारियों ने वर्षा हजेला को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी ऐसे ही भविष्य में आगे तरक्की करती रहें ऐसे ही ऊंचाइयों की सीढ़ी चढ़ती रहे और ऐसे ही बीजेपी में कार्य करें और संगठन को आगे बढ़ाएं हार्दिक शुभकामनाएं दी सभी कार्यकर्ताओं ने
- Get link
- X
- Other Apps
लोहा गलाने वाली भट्टी में युवक को जिंदा जलाया *फैक्ट्री मालिक सहित अन्य कर्मचारी फरार ।* गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गांव सिहानी में रहने वाले एक युवक को धौलाना थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में लोहा गलाने वाली भट्टी में जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी । पुलिस के पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री मालिक व फैक्ट्री में कार्यरत अन्य कर्मचारी फरार हो गए। यही नहीं घटना को आत्महत्या करार दिया जाए इसलिए सीसीटीवी फुटेज गायब कर दिए।मौके से हार्डिक्स गायब है। धौलाना एसएचओ. सत्येंद्र कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का प्रतीत होता है रंजिश के चलते ही घटना को अंजाम दिया गया होगा। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की असली वजह का पता चलेगा। जानकारी के अनुसार गांव सिहानी के रहने वाले अरुण त्यागी ने बताया कि उनके छोटे भाई अनुराग त्यागी धौलाना क्षेत्र के कोका कोला फैक्ट्री के पास स्थ...
- Get link
- X
- Other Apps
हलालपुर के प्रसिद्ध तीर्थ में हुई महान संत धन्ना जाट की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा - संत धन्ना जाट जैसे महान संत इस धरा पर कभी कभार ही जन्म लेते है - डाक्टर तेजबीर सिंह - संत धन्ना जाट ने समस्त जीवन लोगों की भलाई के लिए कार्य किया - डाक्टर सुषमा देवी बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में शुमार बागपत के हलालपुर गांव में स्थित बाबा मोहनराम आश्रम में महान कृष्ण भक्त और देश के प्रसिद्ध संतो में शुमार धन्ना जाट की मूर्ति को स्थापित किया गया और प्राण-प्रतिष्ठा की गयी। संत धन्ना जाट की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पीठाधिपति धर्मचक्रवर्ती अनन्त श्री विभूषित अखण्ड़ भूमण्डलाधीश्वर जगद्गुरू वल्लभाचार्य डाक्टर तेजबीर सिंह महाप्रभु के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुई। डाक्टर तेजबीर सिंह महाप्रभु ने बताया कि संत धन्ना जाट की गिनती भगवान कृष्ण के प्रमुख भक्तों में की जाती है। बताया कि धन्ना जाट में कृष्ण भक्ति इतनी कूट-कूट कर भरी थी कि स्वयं भगवान कृष्ण को अपने भक्त की पुकार पर एक पत्थर से निकलकर आना पड़ा और धन्ना भक्त के प्रसाद को ग्रहण करना पड़ा। साथ ही साथ...
- Get link
- X
- Other Apps
छपरौली में धूमधाम से मनाया गया रत्न वृष्टि महामहोत्सव बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत के छपरौली नगर में रत्न वृष्टि महामहोत्सव को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रत्न वृष्टि महामहोत्सव अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी 108 आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के मंगल आर्शीवाद, मुनी श्री 108 शिवानंद जी महाराज और मुनी श्री 108 प्रशमानंद जी महाराज की पावन प्रेरणा से प्रसिद्ध जैन संत ऐल्लक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज के पावन सानिघ्य में सम्पन्न हुआ। रत्न वृष्टि महामहोत्सव में भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य मंगलसैन परिवार से कान्ता देवी पुरूषोत्तम दास जैन, देवाज्ञा का सौभाग्य सुशील जैन, योगेश जैन, लोकेश जैन, शैलेश जैन, विधान उदघाटन का सौभाग्य मुरारी परिवार के जयचन्द राय जैन प्रदुम्न कुमार जैन, ध्वजारोहण का सौभाग्य राजेन्द्र प्रसाद अजय कुमार जैन भट्टे वाले, चित्र अनावरण का सौभाग्य सुनील कुमार अनिल कुमार जैन बस वाले, दीप प्रज्वलन का सौभाग्य सुशील जैन, पीयूष जैन व उज्जवल जैन खल वाले, मुख्य कलश स्थापना का सौभाग्य मंजू जैन मदनलाल जैन, राजीव जैन, राहुल जैन, सौधर्म इन्द्र का सौभाग्य प...
- Get link
- X
- Other Apps
लिव इन रिलेशन *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा हजेला ने कहा कि दिल्ली का श्रद्धा आफताब केस लिव इन रिलेशन का काला सच है जिसे पूरी दुनिया ने देखा और सुना इससे पहले भी बहुत से बहुत से झगडे. आत्म हत्याऐ. हत्याऐ इस लिव इन रिलेशन के कारण हुई है कयोकि ये संबंध समाज के लिए एक विकृति है! इसके लिए एक ठोस कानून बनना चाहिए ! # जो इस संबंध के पक्ष मे है उनके लिए खुली चुनौती है # कि वो ये बताये की लिव इन रिलेशन का समाज को कया लाभ है बचचो को इस विकृति से बचाने के लिए जल्द से जल्द एक पहल होनी चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया लोगों को जागरूक - गेटवे इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड़री स्कूल बागपत द्वारा मैराथन दौड़, बाईक रैली, पैदल रैली, नुक्कड़ नाटकों जैसे अनेकों माध्यमों से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक - डीएम बागपत और एसपी बागपत ने रिबन काटकर, रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर और मैराथन दौड़ को हरी झंड़ी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारम्भ बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली एनसीआर की अग्रणी संस्थाओं में शुमार गेटवे इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड़री स्कूल बागपत द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी बागपत डाक्टर राजकमल यादव और पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज जादौन बागपत द्वारा रिबन काटकर, रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर और मैराथन दौड़ व रैली को हरी झंड़ी दिखाकर किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मैराथन दौड़, बाईक रैली, पैदल रैली, नुक्कड़ नाटकों जैसे अनेकों माध्यमों से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जाग...
- Get link
- X
- Other Apps
प्रसिद्ध जैन संत विज्ञान सागर महाराज के दर्शनों को छपरौली में उमड़ी भीड़ - जैन इतिहास में पहली बार होगा 25 नवम्बर को भगवान के गर्भ में आने पर रत्न वृष्टि महामहोत्सव का भव्य आयोजन, दूर-दराज क्षेत्रों से पहुॅंचेगें हजारों की संख्या में जैन श्रद्धालु - त्रिशिखर मंदिर श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर में भगवान महावीर स्वामी, भगवान पार्श्वनाथ और भगवान शांतिनाथ जी की प्रतिमाओं का 6 माह में होगा पंचकल्याणक बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत के छपरौली नगर में पहली बार भगवान के गर्भ में आने पर रत्न वृष्टि महामहोत्सव का आयोजन होगा। समस्त आयोजन उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन संत ऐल्लक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज के पावन सानिघ्य में सम्पन्न होगा। महोत्सव को विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराने के लिए विज्ञान सागर जी महाराज का छपरौली नगर में मंगल प्रवेश हो चुका है और दूर-दराज क्षेत्रों से आये श्रद्धालुगण त्यागी भवन संत निवास में उनके दर्शन कर रहे है और आशीष वचन प्राप्त कर रहे है। अनिल जैन बस वालों ने बताया कि अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी 108 आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के मंगल आर्शीवाद और मुनि...
- Get link
- X
- Other Apps
गाजियाबाद की घटनाएं हैं इस प्रकार 1 .दहेज न मिलने पर विवाहिता क़ी फांसी लगा कर हत्या आरोप, सभी आरोपी फरार गाज़ियाबाद के थाना खोड़ा अंतर्गत विवाहिता क़ी फांसी से हुई मौत,पीड़ित परिवार का आरोप हे क़ी ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज क़ी डिमांड करते थे न देने पर मारते पीटते थे आरोप हे आज उसकी फांसी लगा कर हत्या कर दी गई फिलाल पुलिस नें मुक़दमा दर्ज कर लिया हे पीड़ित परिवार का आरोप हे क़ी ससुराल पक्ष धन बली हे इसलिए उन पर कार्यवाही नहीं हो रही हे आरोप हे क़ी पहले फ़ासी लगा कर मार दिया फिर मृतक पूजा को ससुराल पक्ष दिल्ली के अस्पताल लें जा कर एडमिट करा कर छोड भागा जिससे लगे क़ी बेटी क़ी हत्या उन्होंने नहीं क़ी हे, उसने खुद आत्महत्या क़ी हे डॉक्टर के मुताबिक मृतक पूजा नें अपना दम पहले ही तोड़ दिया था मृतक पूजा क़ी शादी पांच वर्ष पहले पपू पुत्र बबलू निवासी सचिन विहार लोधी चौक खोड़ा मे हुई थी बेटी क़ी शादी परिजनों ने बड़े ही धूमधाम से की थी पीड़ित परिवार ने अपने सामर्थ के अनुसार काफी दहेज भी दिया था और दहेज मे एक मोटर साइकिल और नगद 50 हज़ार रुपए ...
- Get link
- X
- Other Apps
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा बागपत में करेगी महासम्मेलन बागपत जिले में पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा संचालित संस्था अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा महा सम्मेलन करने जा रही है जिसमे ब्राह्मण समाज में चल रही समस्याओं पर विचार किया जाएगा ।समाज को मज़बूत करने पर बल दिया जाएगा ।संस्था के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया के आज ब्राह्मण समाज में जो भी कमियां हैं उन्हें कैसे दूर किया जाए सभी समाज के विद्वानों से विचार किया जाएगा प्रोग्राम में जिले के हर गांव को सम्मानित किया जाएगा।जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने समाज से अपील की के प्रोग्राम में हर गांव से आने वाले देवतुल्य ब्राह्मण आपने गांव से एक व्यक्ति को चुन के लाए जिससे गांव को सम्मानित किया जा सके।जिला अध्यक्ष ने बताया के इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए हर ब्राह्मण मेहनत कर रहा है।उन्होंने बताया के इस प्रोग्राम को सफल बनाने में 84 गांव के चौधरी आदित्य भारद्वाज ने अपना आशीर्वाद दिया तथा उन्होंने कहा के ऐसा प्रोग्राम पहली बार जिला बागपत में होने जा रहा है 84 चौधरी ने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा को पूरा सहयोग देने की बात कही।एक सभा 8...
- Get link
- X
- Other Apps
गांव जाचाचा तहसील दादरी जिला गौतम बुध नगर के वकील शाह ने दबंगों पर हमला किया *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* पीड़ित के परिवार से मिलने पर पता चला कि कितने डर के साये में वकील का परिवार जी रहा है वकील के पड़ोसियों ने नाम बताया की शर्त पर मीडिया को बताया कि वकील को दबंगों ने बताया कि वकील को दबंगों ने बताया है कि वकील को वो लोग कभी भी कोई बड़ी हानि पहुंचाते हैं वकील के कारण बच्चे को भी घर से नहीं मिला योगी श्री आदित्यनाथ जी के राम राज्य में इसी गुण को देखने को मिल रही है पीड़ित वकील व उनके परिवार ने योगी श्री आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार लगाई है वकील ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा
- Get link
- X
- Other Apps
गाजियाबाद भाजपा से कर्मठ कार्यकर्ता वार्ड 62 से महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सविता त्यागी ने की दावेदारी *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* वार्ड 62 से महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सविता त्यागी ने संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्य को पूरी मेहनत और लगन से पूरा किया और वार्ड में रहने वाले सभी सम्मानित व्यक्ति और महिलाओं और बच्चों से जमीनी तौर पर अपने वार्ड की जनता के साथ तत्पर रहने वाली 26 साल से गोविंदपुरम की निवासी भी हैं जो कि हर घर घर की पहचान बनी हुई है जिन्होंने 25 साल से यहां पर अपना व्यवसाय भी चला रही हैं सभी वार्ड वासियों का भी बहुत अधिक समर्थन मिल रहा है तो ऐसा एक चेहरा है जिसे सब जानते हैं जो कि अगर संगpठन द्वारा उन्हें कार्य करने का मौका दिया जाए तो शायद बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे और संगठन की दिशा निर्देशक के अनुसार भाजपा में एक अच्छी पकड़ रखती हैं डोर टू डोर हर व्यक्ति से परिचित भी हैं
- Get link
- X
- Other Apps
मीना कौशिक ने वार्ड 74 में योगा के साथ चलाया मतदाता जागृति अभियान *क्षेत्रवासियों ने दिया भरपूर जीत का आश्वासन* *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* मीना कौशिक का मतदाता जागृति अभियान और योगी जी का संदेश योगा के साथ... वार्ड 74 से भाजपा नेता मीना कौशिक ने आज योगा के साथ मतदाता जागृति अभियान और योगी जी का संदेश जनता को दिया श्रीमती मीना कौशिक ने मतदाता जागृति अभियान के साथ भाजपा का कमल चप्पे-चप्पे पर खिलाने के लिए कमर कस ली है उन्होंने आज अपनी महिला मतदाताओं के साथ वैशाली सेक्टर 6 के पार्क में योगा के साथ मतदाता जागृति अभियान चलाया। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि यूं तो आप बहुत जागरूक नागरिक हैं और हमेशा से मेरे साथ खड़े रहे हैं लेकिन आज योगी जी जब हमें सुरक्षा का कवच दे रहे हैं ऐसे में हमें खुद भी जागरूक होना है और योगी जी मोदी जी को सशक्त करना है इसकी वजह आप स्वयं देख सकते हैं कि आज जिस विकृत मानसिकता ने एक बेटी के 35 टुकड़े करके अपनी घिनौनी मानसिकता का परिचय दिया, हमें ऐसी मानसिकता को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ योगी जी मोदी जी के संदेश को साथ लेकर एक सशक्त और सबल सरकार ...
- Get link
- X
- Other Apps
मेरठ फैशन नाईट- 2022 में प्रतिभाओं ने खूब बिखेरा जलवा मेरठ, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। मेरठ के श्रद्धापुरी स्थित कृष्णा गार्डन में ज्वालाजी कलचर एंड़ फिल्म प्रोड़कशन द्वारा मेरठ फैशन नाईट- 2022 के अन्तर्गत मिस्टर, मिस, मिसेज एंड़ किड्स मॉड़ल आइकॉन ऑफ इंड़िया 2022 पेजेंट शो का आयोजन किया गया। शो में दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन के अवार्डी ज्ञान दीक्षित ने मुख्य अतिथि, हरियाणा की जानी मानी अभिनेत्री मुस्कान पासी व 2022 के मिस्टर इंड़िया आदित्य चौरसिया ने सेलिब्रिटी गेस्ट और जानी-मानी मॉड़ल एवं एक्ट्रेस मेघा गोयल ने वीआईपी गेस्ट के रूप में शिरकत की। शो में मिसेज इंड़िया वर्ल्डवाईड़ 2022 नार्थ कोमल निरूला, आर्टिस्ट व मॉड़ल मैनेजमेंट शुभम शुक्ला जूरी सदस्य रहे। मिस्टर, मिस, मिसेज एंड़ किड्स मॉड़ल आइकॉन ऑफ इंड़िया 2022 पेजेंट शो के किड्स वर्ग में मिस विनर आस्था और फर्स्ट रनर अप वर्णिका, मिस विनर दिल्ली की सना खान, मिस फर्स्ट रनर अप दिल्ली की रंजना शर्मा, मिस्टर विनर प्रिंस व मिस्टर फर्स्ट रनर अप आकाश रहे। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक रो...
- Get link
- X
- Other Apps
गाजियाबाद वार्ड 56 मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कवि नगर मंडल से वर्षा हजेला ने की दावेदारी *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* गाजियाबाद वार्ड 56 से मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कवि नगर मंडल वर्षा हजेला ने की दावेदारी कई वर्षों से भाजपा में कार्यरत वर्षा हजेला बहुत ही मेहनत और लगन के साथ अपना कार्य कर रही है वर्षा भाजपा मैं कई महिलाओं को भी जोड़ने का काम कर रहे हैं और साथ-साथ समाजसेवा भी करती रहती है इतना ही नहीं वर्षा हजेला सामाजिक कार्य में भी कार्य कर रही है यह मेहनत और लगन देखकर सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वर्षा हजेला को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं बधाई दी
- Get link
- X
- Other Apps
शिव कुमार फौजी का हुआ जवाहरपुर मेवला में ऐतिहासिक स्वागत - 19 वर्षो बाद आर्मी मेड़िकल कॉर्प्स दिल्ली से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने पैतृक गांव पहुॅंचे नायक शिव कुमार फौजी - गांव पहुॅंचने पर हुआ फूल मालाओं, पुष्प गुच्छों, पगड़ियों, उपहारों, ढ़ोल नगाड़ो से शिव कुमार फौजी का भव्य स्वागत बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत के जवाहरपुर मेवला गांव में शिव कुमार फौजी का आर्मी मेड़िकल कॉर्प्स दिल्ली से सेवानिवृत्त होने के उपरान्त पहली बार गांव पहुॅंचने पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। गांव के लोगों ने शिवकुमार फौजी के गांव की सीमा में कदम रखते ही जमकर आतिशबाजी की और ढ़ोल-नगाड़ो और डीजे के देशभक्ति गानों पर जमकर नाचे। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता सुनील मेवला ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ मिलकर शिवकुमार फौजी और इस अवसर पर आये अतिथियों का पगड़ी, पटका और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और स्वागत जुलूस पर गांव के बाहर से शिवकुमार फौजी के निवास तक जगह-जगह पुष्पवर्षा की। गांव के घरों के महिला-पुरूष, बच्चों युवाओं ने शिवकुमार फौजी का माला पहनाक...
- Get link
- X
- Other Apps
मैक्स व मेडिसिटी हॉस्पिटल ने की कैंसर जागरूकता पर प्रेस कांफ्रेंस - मेडिसिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन व प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ मनीष तोमर ने कैंसर के मरीजों को हर सम्भव मद्द का दिया आश्वासन दिया। बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत के बड़ौत शहर में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शालीमार बाग नई दिल्ली व कोताना रोड़ पर स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल बड़ौत द्वारा लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए मेड़िसिटी हॉस्पिटल बड़ौत में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस में मेडिसिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन व प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ मनीष तोमर, मैक्स में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ राजेंद्र कुमार, पल्मोनोलॉजी के सीनियर डायरेक्टर डॉक्टर इंदर मोहन चुग, मेडिकल ऑन्कोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ वसीम अब्बास व गाइनी-ऑन्कोलॉजी विभाग की एसोसिएट कंसल्टेंट अलका दहिया द्वारा कैंसर से बचाव और कैंसर हो जाने के उपरान्त उसके ईलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। सभी डाक्टरों ने लोगों से कैंसर के प्रति जागरूक होने का आहवान किया। कहा कि अगर लोग जागरूक हो तो कैंसर के प्रारम्भिक लक्षण दृष्टिगत होने पर तुरंत...