Posts

Image
 धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ पूजन संवाददाता ओम सुरेंद्र भाटी अपनी संतान के अच्छे स्वास्थ्य, सफलता, दीर्घायु और मनोकामना पूर्ति के लिए छठ मईया का व्रत किया जाता है  साहिबाबाद भोपुरा कुटी व पंचशील कोयल एनक्लेव पर धूमधाम से मनाया गया  छठ पर्व को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छठ पर्व के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ माता की पूजा-अर्चना की। वजीरगंज गया के रहने वाले  धर्मेंद्र पासवान ने सूर्य को अर्घ्य दिया। बताया कि छठ का पर्व देश ही नहीं दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। यह सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व होता है।  कहा कि यह पर्व चार दिनों का होता है और आज इसका चौथा दिन है। इस पर्व पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। तीसरे दिन संध्या के समय डूबते सूर्य को और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।राहुल प्रजापति व ने बताया कि छठ माता बच्चों की रक्षा करने वाली देवी मानी जाती है। संतान के अच्छे स्वास्थ्य, सफलता, दीर्घायु और मनोकामना पूर्ति के लिए छठ मईया का व्रत किया जाता है। आदेश कुमार ने बताया कि शिश...
Image
 बिहार युवा छठ पूजा समिति कुटी मंदिर छठ घाट पर भव्य छठ पूजा पर्व मनाया जा रहा है :राहुल शाह पूरे देश भर में छठ पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ऐसे में कुटी कृष्ण विहार वार्ड नं 29 भौपुरा गाजियाबाद,मे बिहार युवा छठ पूजा समिति कुटी मंदिर छठ घाट पर भव्य छठ पूजा पर्व मनाया जा रहा है हालांकि समिति के पदाधिकारियों का कहना है छठ पर्व हमारे लिए बहुत ही सुंदर पर्व होता है और इस पर्व को हम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, बिहार छठ पूजा समिति कुटी मंदिर छठ घाट के कार्यक्रम में रविंद्र  मलिक,सरोवर आचार्य,लाल चंद ठेकेदार,ओमेंद्र कसाना(डब्बी पहलवान) रंजीत शाह, राहुल शाह, ललित शर्मा ,धर्मेंद्र पासवान कुशवाहा जी अरविंद जी,सीता राम पटेल, राजकिशोर शाह,लखन शाह,शम्भू सिंह, जितेंद्र पटेल रोहित चंदन झा, रोहित चौहान,सुनील शाह,राय मोहन आदि लोग उपस्थित हैं
Image
 थाना बना अखाड़ा सिपाही संग पुलिसकर्मियों ने की मारपीट, गैर हाजिरी की लिखी थी रपट पत्रकार ओम सुरेंद्र भाटी हमेशा चर्चाओं में रहने वाली कानपुर पुलिस एक बार फिर से सुर्खियों में उस समय आ गई जब एक थाना पुलिसकर्मियों के बीच हुई जंग का अखाड़ा बन गया। दरअसल गैर हाजिरी की रपट लिखने पर सिपाही मुंशी और कई अन्य पुलिसकर्मियों के बीच पहले बहसबाजी हुई, जो बाद में जमकर मारपीट पर आ गई। मामले में एसपी ने संज्ञान लेते हुए विवाद करने वाले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। जिससे वह थाने में उत्पात मचाने लगा और पुलिसकर्मियों को हटवाने की धमकी देने लगा। एसपी ने इस पूरी घटना की जांच सीओ घाटमपुर को सौंपी है। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि सिपाही पर बड़ी कार्रवाई संभव है। यह था मामला मूलरूप से बकेवर, इटावा के रहने वाले सिपाही जयवीर सिंह की तैनाती सचेंडी थाने में थी। दरअसल उसपर यहां कई तरह के विवाद व आरोप लगे के बाद एक महीने पहला उसका तबादला साढ़ थाने में कर दिया गया था। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सिपाही कई बार गैर हाजिर हो गया था। थाने के मुंशी ने उसकी 2 बार रपट लिख दी। जिसकी वजह...
Image
 गाजियाबाद वार्ड नंबर 33 से भाजपा नेत्री प्रेमलता कोरी अपने  वार्ड सेठों की दावेदारी *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* गाजियाबाद से वार्ड 33 से भाजपा नेत्री शहर मंडल से मंत्री प्रेमलता कोरी ने अपने वार्ड से दावेदारी ठोक दी है प्रेमलता कई वर्षों से भाजपा में कार्यरत हैं और बहुत ही मेहनत और लगन के साथ अपना कार्य कर रही हैं साथ साथ में भाजपा में भी कई महिलाओं को जोड़ने का कार्य किया है इन्होंने और साथ में समाज सेवा भी करते हैं दिन-ब-दिन गरीब व्यक्तियों को भी बहुत मदद करती हैं 20 साल से भाजपा में कार्यरत प्रेमलता कोरी बहुत बढ़िया काम कर रही है भाजपा में समस्त क्षेत्रवासियों से अपील करती हैं मुझको आने वाले निष्कासित चुनाव में भारी मतों से विजई बनाएं और आप सभी क्षेत्र वासियों से अपील करती हूं कि आप सब का सहयोग मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा 
Image
 शादी का झांसा देकर युवती से 6.67 लाख रुपये ठगे गाजियाबाद क्रासिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी की रहने वाली युवती से वैवाहिक साइट पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर शातिरों ने 6.67 लाख रुपये ठग लिए। शातिर ने खुद को यूएसए से बताया और नाटो में चिकित्सक बताया। काफी दिन तक बातचीत करने के बाद शातिर ने युवती से नौकरी छोड़कर भारत आकर मिलने की बात कहकर झांसे में ले लिया। इसके बाद खाते से रुपये न निकाल पाने और एयरपोर्ट पर पकड़े जाने की बात कहकर युवती से रुपये ले लिए। ठगी का पता चलने पर युवती ने विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि उनके पास 25 अक्तूबर को एक वैवाहिक साइट पर आयुषि फानिड्रा नाम से रिक्वेस्ट आई। ऋषि ईशान नाम के व्यक्ति ने अपने को आयुषि फानिड्रा का पिता बताया और बेटे की शादी की बात करने लगा। आयुषि फानिड्रा ने व्हाट्सएप नंबर से उनसे बात करने शुरू कर दिया। आयुषि ने बताया कि उसके पिता भारत और मां मैक्सिको से हैं और उनका जन्म यूएसए में हुआ है। उसने कहा कि वह नाटो से इस्तीफा दे रहा है और खाते के पैसे नहीं निकल पा रहा है। भारत आने के लिए पैसों की जरुरत पड़ेगी। उसके कहने ...
Image
 शराब के नशे में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने रेता अपना गला गाजियाबाद  साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर में बुधवार रात करीब 12:45 बजे शराब के नशे में पत्नी से झगड़े में पति गजेंद्र ने चाकू से अपना गला रेत लिया। लहूलुहान अवस्था में पत्नी और पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला गजेंद्र (36) यहां महाराजपुर गांव में पाल भवन के पास किराए पर पत्नी मुन्नी के साथ रहता है। घर में बेटा-बेटी और एक साला भी है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। लिंक रोड थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि गजेंद्र ने बुधवार रात से ही शराब पीना शुरू कर दिया था। इससे वह अधिक नशे में हो गया। रात 12:45 बजे मुन्नी ने उसे शराब पीने के लिए मना किया तो वह शराब लाने के लिए और पैसे मांगने लगा। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच नौबत मार-पिटाई तक आ गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कराया तो वह दूसरे कमरे में चला गया वहां खुद को बंद कर लिया। देर रात तक वह बाहर नहीं आया तो मुन्नी और अन्य परिवा...
Image
हिंदू रक्षा दल ने किया लोनी कोतवाली  एस.एच.ओ अजय चौधरी का सम्मान लोनी में गौकशी करने वाले इरशाद उर्फ सोनू को थाना लोनी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार।मुठभेड़ में गोली खाने के बाद आरोपी इरशाद को याद आया "गाय हमारी माता है,  हिंदू रक्षा दल नगर टीम ने इस महान कार्य के लिए एस.एच.ओ श्री अजय चौधरी का धन्यवाद और आभार प्रकट किया हिंदू रक्षा दल ने एसएचओ अजय चौधरी जी और रूप नगर चौकी प्रभारी अखिलेश उपाध्याय जी को माला तथा भगवा पटका पहनाकर सम्मानित भी किया इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक पीलवान जिला संयोजक सुमित सूद क्षेत्रीय सह प्रमुख राहुल भारद्वाज, नगर उपाध्यक्ष सनी राठौर नगर युवा मोर्चा प्रमुख सौरव बजरंगी नगर युवा मोर्चा सत्संग प्रमुख गौरव भारद्वाज, विधानसभा अध्यक्ष हरीश नागर, प्रमुख सदस्य राहुल कौशिक, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सोनू सेन, जिला युवा मोर्चा संयोजक योगेश कश्यप, आदि बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे