108 कलशों द्वारा होगा भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक - 15 अगस्त को जैन नगर रिवर पार्क बागपत में भगवान के निर्वाण दिवस के अवसर पर चढ़ेगा निर्वाण लडडू - प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच स्थित श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की होती है जनपद के भव्य मन्दिरों में गिनती बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन आगामी 15 अगस्त को श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण दिवस बागपत के जैन नगर रिवर पार्क स्थित मन्दिर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच स्थित श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जनपद बागपत के सबसे सुन्दर मन्दिरों में शुमार है। यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य हर किसी को अपनी और आकर्षित करता है। इस मन्दिर परिसर में आयोजित मन्दिर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम का प्रारम्भ सवा नौ बजे से होगा। जिसमें श्रद्धालूगणों द्वारा 108 मंगल कलशों से भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक किया जायेगा और निर्वाण लडडू चढ़ाया जायेगा। मन्दिर समिति के सदस्य और जैन समाज के प्रसिद्ध विद्धान शिखर चन्द जैन ने बताया कि कार्यक्रम...