धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ पूजन संवाददाता ओम सुरेंद्र भाटी अपनी संतान के अच्छे स्वास्थ्य, सफलता, दीर्घायु और मनोकामना पूर्ति के लिए छठ मईया का व्रत किया जाता है साहिबाबाद भोपुरा कुटी व पंचशील कोयल एनक्लेव पर धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छठ पर्व के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ माता की पूजा-अर्चना की। वजीरगंज गया के रहने वाले धर्मेंद्र पासवान ने सूर्य को अर्घ्य दिया। बताया कि छठ का पर्व देश ही नहीं दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। यह सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व होता है। कहा कि यह पर्व चार दिनों का होता है और आज इसका चौथा दिन है। इस पर्व पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। तीसरे दिन संध्या के समय डूबते सूर्य को और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।राहुल प्रजापति व ने बताया कि छठ माता बच्चों की रक्षा करने वाली देवी मानी जाती है। संतान के अच्छे स्वास्थ्य, सफलता, दीर्घायु और मनोकामना पूर्ति के लिए छठ मईया का व्रत किया जाता है। आदेश कुमार ने बताया कि शिश...